Ballia

पाक्सो के विचाराधीन कैदी ने जेल में किया आत्महत्या

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के खैरा खास मधुबनी निवासी मुकेश यादव (24) पुत्र तेजू यादव पास्को एक्ट में मऊ जिला कारागार जेल में बंद था। युवक द्वारा शौचालय में गमछे के सहारे शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास के मधुबनी मौजा निवासी मुकेश यादव 24 वर्ष पुत्र तेजू यादव गांव की एक लड़की से छेड़खानी  करने के आरोप में पास्को एक्ट में बीते 12 फरवरी 2024 से बलिया जिला कारागार जेल में बंद था। 21 अगस्त 2024 को उसे बलिया से मऊ जिला जेल में शिफ्ट किया गया था।

शनिवार के शाम मुकेश ने शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना मऊ जिला जेल द्वारा उभांव पुलिस के माध्यम से मुकेश के परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया‌। वहीं परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts