ईदुल अमीन
डेस्क: शेयर बाज़ार में करोड़ों रुपये की ट्रेडिंग से जुड़ी धांधली के आरोप में असम पुलिस ने अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा को गिरफ़्तार किया है। सुमी वोरा असम की चर्चित अभिनेत्री, कोरियोग्राफ़र और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर हैं। उनके पति तार्किक फ़ोटोग्राफ़र हैं।
डिब्रूगढ़ एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने पत्रकारों को बताया, ‘एसटीएफ़ टीम ने सुमी और तार्किक को हिरासत में लेकर उन्हें डिब्रूगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे और उनका विस्तृत बयान लेंगे।।।इस मामले में हम क़ानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि इसमें क्या-क्या हुआ है।’
मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इस घोटाले में हज़ारों निवेशक प्रभावित हुए हैं। इसमें संलिप्त कई लोग अब भी गिरफ़्त से बाहर हैं। द असम ट्रिब्यून के अनुसार, इसी तरह एक अभियुक्त मैनाओ ब्राह्मा पर आरोप है कि उन्होंने बाक्सा में 8,000 ग्रामीणों को धोखा दिया। असम में हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले की गूंज राजनीति गलियारे में भी हो रही है और विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने इस घोटाले के संबंध में गिरफ़्तार लोगों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…