तारिक खान
डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानूनों से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में जवाब मांगा है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कहा था कि मोदी सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लागू करना चाहिए।
कांग्रेस हुई हमलावर, बोले राहुल गाँधी ‘700 से अधिक किसानो की शहादत से मन नही भरा..?’
इस सारे विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, ‘भाजपा के एक सांसद ने काले कृषि कानूनों को वापस लाने की बात कही है। मोदी जी आप साफ बताइये, आप इसके खिलाफ हैं या नहीं। क्या आप किसान कानून वापस लाने वाले हैं ? यदि ऐसा है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूरा इंडिया गठबंधन इसके ख़िलाफ़ खड़ा होगा।’
उन्होंने कहा कि ‘700 लोग शहीद हुए हैं। हमें उन्हें याद रखना है। मोदी जी ने उनके लिए दो मिनट मौन नहीं रखने दिया था। हम ये कभी नहीं भूलेंगे। सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? 700 से ज़्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा।’
उन्होंने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा।अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई भी कदम उठाया जाएगा तो मोदी जी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…