आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के घरों और दुकानों पर कथित तौर पर बुलडोज़र चलाने की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। कश्मीर के गांदरबल सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश का ज़िक्र करते हुवे कहा कि जिस तरह यूपी में हमारे मस्जिदों, दरगाहों और दुकानों पर ताले लगाए जा रहे हैं वो भी बात हमसे छिपी नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह असम में बीजेपी के हुकूमत में हर बार किसी को ज़लील करने की कोशिश की जा रही है तो वो मुसलमान हैं। जब असम में सैलाब आता है तो कहा जाता है कि ये ज़िहादी सैलाब है। क्योंकि मकसद मुसलमानों को जलील करना है। कर्नाटक में जब बीजेपी की हुकूमत होती है तो हमारी मां-बहनों को कहा जाता है कि हिजाब हटाओ, नकाब उतारो और तब फिर जाओ कॉलेज और स्कूलों के अंदर। हमें जम्मू-कश्मीर को उन ताक़तों से बचाना चाहते हैं जो यहां यूपी जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…