आफताब फारुकी
डेस्क: हरियाणा में रतिया से बीजेपी के विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधासभा के चुनावों में बीजेपी ने बुधवार क 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अनिल विज को अंबाला कैंट, कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद, अरविंद शर्मा को गोहाना और ओपी धनखड़ को बादली से टिकट दिया गया है। हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आईं श्रुति चौधरी को तोशाम सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि ‘बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द आ जाएगी। गुरुवार से नामांकन शुरू है और 5-12 तारीख़ तक सभी अपना नामांकन दाख़िल करेंगे। बची हुई 22-23 सीटें को संसदीय बोर्ड बहुत जल्द क्लियर कर देगा।’
हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख़ में बदलाव किया गया। चुनाव आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान की तारीख़ बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। इससे पहले मतदान एक अक्टूबर को होना था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…