ईदुल अमीन
डेस्क: झारखंड में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने रेलवे की सुरक्षा की भी पोल खोल दिया है। झारखंड में एक ट्रेन के वाशरूम में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। ट्रेन में सफ़र कर रहे सहयात्रियों को जब वाशरूम से चिल्लाने की आवाज़ आई तो उन्होंने दरवाज़ा खुलवा कर अबला की आबरू बचाया।
पीड़िता महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन कटक से जाजपुर के बीच थी, तभी रात के 2 से 3 बजे के बीच पेंट्री कार के कर्मचारी रामजीत ने महिला के साथ ट्रेन के बाथरूम में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी युवक ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती की और अप्राकृतिक सेक्स का भी प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक, उसने बहुत कोशिश की, परंतु वह खुद को बचाने में असमर्थ रही, तब अन्य यात्रियों ने उसकी मदद की।
ट्रेन में सफर कर रहे दो अन्य युवक, जिन्होंने बाथरूम से आ रही आवाजें सुनीं, उन्होंने तुरंत बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और महिला को आरोपी से बचाया। इन युवकों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी और आरोपी को हिरासत में लेने में मदद की। ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी रामजीत को गिरफ्तार कर लिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…