तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के देहात क्षेत्र स्थित उटिला थाना अंतर्गत बोगीपुरा गांव के पास रोड किनारे बने खेत में स्थित कुएं में युवक की मिली मामले में सफल खुलासा करते हुवे मृतक की पत्नी और मृतक के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच से यह साफ हो गया था कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी, और आरोपी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश कर रहे थे।
दरअसल लाश मिलने के बाद पुलिस को यह साफ़ हो गया था कि मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचला गया है। मामले की गहराई में जांच करते हुए पुलिस ने विभिन्न जिलों के सभी थानों में जानकारी भेजी। भिंड जिले के आलमपुर थाना से प्राप्त गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान महावीर शरण कौरव के रूप में की गई। जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से शव की पहचान करवाई, तो उसने अपने ही पति को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
जांच के दौरान, जब पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन की जांच की, तो पाया कि फोन पूरी तरह फॉर्मेट किया गया था, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। इसके बाद जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तुरंत महिला और उसके प्रेमी सुरेंद्र सिंह कौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपने पति के ममेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने अपने पति को मारने के लिए उसे खेत पर बुलाया, जहां ममेरे भाई ने उसे नशा करने का लालच दिया। जब पति बेहोश हो गया, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, दोनों आरोपी भागकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या चले गए, जहां उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने व्यापक जांच की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…