आदिल अहमद
डेस्क: टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीतिक दलों के नेताओं को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधियों को प्रदर्शनकारियों के बारे में ग़लत नहीं बोलना चाहिए। अभिषेक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं। अभिषेक ने ख़ास कर अपनी पार्टी के लोगों से आग्रह किया है कि वे मेडिकल कर्मियों और सिविल सोसाइटी के बारे में कुछ भी ग़लत टिप्पणी ना करें।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘यही बात पश्चिम बंगाल को अन्य बीजेपी शासित राज्यों से अलग बनाती है। हमने राजनीति के बुलडोज़र मॉडल और उत्पीड़न की रणनीति के ख़िलाफ़ दिल से लड़ाई की है। ऐसी भयावह घटनाएं दोबारा ना हों, इसके लिए अब ज़रूरी कदम उठाने का वक़्त आ गया है। बंगाल को इस लड़ाई में एकजुट होना चाहिए और तब तक नहीं रुकना चाहिए, जब तक राज्य और केंद्र सरकारें समयबद्ध तरीके से अपराधियों को सज़ा दिलाने वाले बलात्कार से जुड़े कानून नहीं बना देतीं।’
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने एक टीवी चैनल पर चल रहे डिबेट में मेडिकल छात्रों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसकी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी खूब आलोचना की। इस पर काकोली घोष ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…