ईदुल अमीन
डेस्क: तुर्की के अंकारा में बुधवार को एक सरकारी विमानन कंपनी के बाहर धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ के बाहर धमाके के साथ गोलीबारी भी हुई है। इस हमले में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 14 लोग घायल हुए हैं। यह कंपनी उत्तर-पश्चिम अंकारा से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जिस कंपनी पर आतंकी हमला हुआ है वो हथियारों और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़ी सरकारी कंपनी है, जिसका मुख्यालय राजधानी अंकारा के नजदीक है। ये कंपनी सैन्य, नागरिक विमान और हेलिकॉप्टर बनाती है। इसके अलावा कंपनी तुर्की के सेना के लिए ड्रोन सिस्टम भी बनाती है। ये कंपनी दुनिया के कई देशों को हथियार और ड्रोन का निर्यात भी करती है। तुर्की ने दुनिया के दूसरे देशों पर हथियारों की निर्भरता कम करने के लिए ये कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के निर्माण में नेटो के एक सदस्य देश की अहम भूमिका रही है और यहां अमेरिका के एफ़-16 लड़ाकू विमानों का निर्माण भी होता है।
हिजबुल्लाह ने फिर बरसाए इसराइल पर राकेट, तेल अवीव भी रहा निशाने पर
वही हिज़्बुल्लाह की ओर से तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में रॉकेट हमले किये गए है। इजराइल की सेना का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वायु सेना द्वारा दो प्रक्षेपणों को रोक दिया गया, एक और प्रक्षेपण एक खुले क्षेत्र में गिरा, इसके अलावा, क्षेत्र में गिरावट का पता चला। अब तक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, इज़राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने बताया कि तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर नागरिक हवाई यातायात रोक दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…