आदिल अहमद
डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक ज़बरदस्त झटका लगा है। चंद घंटे पहले तक भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। अशोक तंवर ने आज गुरुवार को महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है।
2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सिरसा से आईएनएलडी उम्मीदवार सीता राम को 35,499 वोटों से हराया था। हालांकि, 2014 के बाद के चुनावों में उन्हें आईएनएलडी के चरणजीत सिंह रोरी ने 1.15 लाख वोटों से हराया था। 2019 में वह भाजपा की सुनीता दुग्गल से 3 लाख से अधिक वोटों से हार गए। सिरसा से कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने 2024 के भारतीय आम चुनाव में अशोक तंवर को 2,68,497 वोटों से हराया था। तंवर की कांग्रेस में वापसी से आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अशोक तंवर के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में बीजेपी की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…