आफताब फारुकी
डेस्क: लेबनान की राजधानी बेरूत के पास स्थित यमन के हूती लड़ाकों का कहना है कि उन्होंने रॉकेटों और मिसाइलों के ज़रिए दो जहाज़ों को निशाना बनाया है। अल जजीरा की खबर के अनुसार जिन दो जहाज़ों को हूती लड़ाकों ने निशाना बनाया है उनमें से एक जहाज़ की पहचान अमेरिका के ऑयल टैंकर के तौर पर की गई है। इसका नाम ‘ओलंपिक स्पिरिट’ है।
बताते चले की ‘हूती’ यमन के अल्पसंख्य शिया ‘ज़ैदी’ समुदाय का एक हथियारबंद समूह है। इस समुदाय ने 1990 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह के कथित भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए इस समूह का गठन किया था। उनका नाम उनके अभियान के संस्थापक हुसैन अल हूती के नाम पर पड़ा है। वे ख़ुद को ‘अंसार अल्लाह’ यानी ईश्वर के साथी भी कहते हैं।
‘हूती लड़ाकों’ का यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। ये लाल सागर से होकर जाने वाले जहाज़ों को अक्सर ही अपना निशाना बनाते रहते हैं। हमास और इसराइल की लड़ाई शुरू होने के बाद से ही ‘हूती लड़ाकों’ ने इसराइल की ओर कई बार मिसाइलों और ड्रोन्स को छोड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…