Others States

आज रात सुपुर्द-ए-ख़ाक होंगे बाबा सिद्दीकी

आदिल अहमद

डेस्क: एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी को आज यानी रविवार को ही रात साढ़े आठ बजे दफ़नाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद बाबा सिद्दीकी के बेटे और एमएलए ज़ीशान सिद्दीकी ने दी है। उन्होंने इसे लेकर एक ‘एक्स’ पोस्ट भी लिखी है।

अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अत्यंत दुःख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय बाबा सिद्दीकी, विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी और डॉ। अर्शिया सिद्दीकी के पिता और शहज़ीन सिद्दीकी के पति का स्वर्गवास हो गया है।’

ज़ीशान ने लिखा, ‘नमाज़ ए जनाज़ा आज 13 अक्तूबर रविवार शाम 7 बजे शाम की नमाज़ के बाद मकबा हाइट्स, 15 ए, पाली रोड, पाली नाका, बांद्रा पर होगी। उनके शव को आज 13 अक्टूबर, रविवार रात 8:30 बजे मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने बड़ा क़ब्रिस्तान में दफ़न किया जाएगा।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts