फारुख हुसैन
डेस्क: दिल्ली में 19 साल की एक गर्भवती युवती की हत्या के आरोप में पुलिस के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। कथित तौर पर पीड़िता और आरोपी के बीच आपसी संबंध थे। आरोपी का नाम संजू बताया है। आरोप है कि संजू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी दोस्त की हत्या कर दी और उसे दफना दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने ये बात स्वीकार कर ली है।
पुलिस का कहना है कि मृतक लड़की सात महीने की गर्भवती थी और सलीम को शादी करने के लिए कह रही थी। लेकिन संजू इस बात के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों केे बीच झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक 21 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन वो अपने घर से कुछ सामान लेकर संजू से मिलने गई थी।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध क़ुबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने हत्या की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी। उसने बताया कि अपने दोस्तों रितिक और पंकज को भी इस साजिश में शामिल किया। आरोपियों ने इस घटना के लिए करवा चौथ का दिन चुना। इस दिन के लिए उन लोगों ने एक कार किराए पर ली।
रात को जब सोनिया अपने सामान के साथ घर से निकली, तो वो नांगलोई इलाक़े में आरोपी से मिली। फिर आरोपी संजू उसे सीधे रोहतक ले गया। यहां उसने कथित तौर पर युवती की हत्या कर दी और उसके शव को रोहतक के जंगलों में दफना दिया। और फिर, उसी रात बाद में दिल्ली लौट गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…