आफताब फारुकी
डेस्क: हरियाणा में वोटों की गिनती के बीच कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनाव नतीजों को धीमा अपडेट किया जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को ज्ञापन भी सौंप दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लोकसभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीम-धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है।’
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा कि चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट पर चुनाव नतीजों को धीमी गति से दिखा रहा है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं।’
उन्होंने कहा, ‘चार राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।’
बताते चले कि हरियाणा के ताज़ा रुझानों के मुताबिक़ बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। अन्य पार्टियां छह सीटों पर आगे हैं। भाजपा जिन सीट पर बढ़त बनाये हुवे है उनमे 14 सीट ऐसी है जिस पर भाजपा 50 मतों से लेकर 5 हज़ार मतों तक की ही बढ़त है। बेशक नतीजे थोडा ऊपर नीचे हो सकते है मगर यह स्पष्ट है कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…