आदिल अहमद
डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर नए आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि कांग्रेस दो सितंबर से माधबी पुरी बुच के ख़िलाफ़ मामले को उठा रही है। कांग्रेस के पवन खेड़ा ने माधबी पूरी बुच पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इंडिया बुल्स के टॉप मैनेजमेंट के लोंगो को अपनी संपत्ति किराय पर दे रखा है।
पवन खेड़ा का कहना है, ‘यह सेबी के कोड ऑफ कंडक्ट के सेक्शन 4, 7 और 8 का उल्लंघन है। सेबी की चेयरपर्सन माधबी जी के अनलिस्टिड कंपनी में जो शेयर हैं, उन कंपनियों का पैराडाइज पेपर में नाम आता है, जिसमें प्रीडिबल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को सरकार के स्टार्टअप फंड से पैसा मिला है। इस कंपनी के सबसे पहले शेयर ख़रीदने वालों में माधबी बुच जी का नाम है।’
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट के ज़रिए सेबी की चेयरपर्सन पर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने लिखा, ‘सेबी अध्यक्ष माधबी बुच आईसीआईसीआई से किस बात के पैसे ले रही थीं? अध्यक्ष रहते हुए गैरसूचीबद्ध कंपनी में शेयर कैसे रख सकती थीं? उस कंपनी को ‘स्टार्टअप इंडिया’ के करोड़ों रुपए क्यों मिले? सरकार किस डर से इस पर कार्रवाई नहीं कर रही?’
पिछले हफ़्ते ही संसद की पीएसी के सामने पूछताछ के लिए माधबी बुच नहीं पहुंची थीं और तब कांग्रेस ने इसपर सवाल खड़े किए थे। इससे पहले माधवी बुच और उनके पति धवल बुच पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर फ़ंड हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि उनकी उन ऑफ़शोर कंपनियों में हिस्सेदारी रही है, जो अदानी समूह की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हुई थीं।
इस आरोप पर सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने दो पन्नों का एक बयान जारी कर हिंडनबर्ग के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में जिस फ़ंड का ज़िक्र किया गया है, उसमें साल 2015 में निवेश किया गया था और ये माधबी के सेबी का सदस्य बनने से दो साल पहले का मामला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…