ईदुल अमीन
वाराणसी: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें दुर्गाघाट स्थित मंदिर पर देखी गईं। सुबह होते ही भक्तगण मां के जयकारे लगाते हुए मंदिर के बाहर एकत्रित होने लगे। मां की भव्य आरती और पूजन-अर्चन के बाद भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की और मां के दर्शन से निहाल हो गए।
ब्रह्मचारिणी मां को त्याग और तपस्या की देवी माना जाता है। उनकी उपासना से भक्तों में तप, त्याग, वैराग्य और सदाचार की वृद्धि होती है। मां की कृपा से भक्तों को सर्वत्र विजय प्राप्त होती है, और जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर होते हैं, वे मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन से जीवन की परीक्षाओं में सफलता पाते हैं।
मंदिर के सेवादारों के अनुसार, देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से भक्तों को विशेष सिद्धि प्राप्त होती है। भक्तों का मानना है कि मां के दर्शन मात्र से जीवन की अनेक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। भोर से ही मां के भक्त मंदिर में दर्शन के लिए लंबी लाइनों में खड़े हो गए थे, और दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…