प्रतीकात्मक तस्वीर
तारिक खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मौत के मामले में चार पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है। मृतक अमन गौतम को शुक्रवार को पुलिस ने एक जुआ घर में छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किया था।
समाचार न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि अमन की मौत पुलिस की कस्टडी में सख़्त पिटाई के कारण हुई है। इस घटना से नाराज़ मृतक के परिजन और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया था, और ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं किए जाने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।
अब इस मामले में चार पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है। विकास नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज विपिन सिंह ने बताया कि मृतक अमन की पत्नी रोशनी गौतम की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल शैलेंद्र सिंह, और तीन अन्य पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। स्टेशन इंचार्ज़ सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (ग़ैर इरादतन हत्या, जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…