आदिल अहमद
डेस्क: ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जानसन ने अपनी किताब ने एक बड़ा खुलासा करते हुवे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहु पर जासूसी का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप अपनी पुस्तक अनशील्ड में लगाया है, जिसका एक अंश ‘द टेलीग्राफ ने आज प्रकाशित किया है। किताब बहुप्रतीक्षित है और 10 तारिख को बाज़ार में उपलब्ध होगी।
जॉनसन के मुताबिक ये वाकया साल 2017 का है। तब वो ब्रिटेन के विदेश मंत्री हुआ करते थे। नेतन्याहू साल 2017 में ब्रिटेन के दौरे पर आए हुए थे। जॉनसन ने दावा किया कि इस दौरान नेतन्याहू उनकी जासूसी करने की फिराक में थे। जॉनसन के मुताबिक दोनों नेताओं की मुलाकात ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस में हुई थी। इस दौरान नेतन्याहू ने जॉनसन के निजी बाथरूम का इस्तेमाल किया था। जॉनसन ने दावा किया कि कुछ समय बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने बाथरूम से एक सुनने वाली डिवाइस बरामद की थी।
जॉनसन ने इस किताब में नेतन्याहू को ‘बीबी’ नाम से बुलाया है। ‘द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक किताब में जॉनसन ने लिखा कि नेतन्याहू ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। यह बाथरूम एक पॉश लंदन क्लब के बाथरूम जैसा था, जो एक सीक्रेट एनेक्स के अंदर था। वह कुछ देर तक अंदर रहे। बाद में मुझे बताया गया कि बाथरूम के अंदर थंडर बॉक्स में एक सुनने वाला उपकरण मिला है।
जॉनसन ने ‘द टेलीग्राफ को बताया कि इस बारे में उन्होंने अपनी किताब में पूरी जानकारी साझा की है। हालांकि इस बारे में इजरायल को किसी तरह की फटकार लगाई गई थी या नहीं, ये साफ नहीं है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट में बताया गया कि ये वाकया तब का है, जब इजरायल पर वॉइट हाउस में जासूसी का भी आरोप लगा था। तब के अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस खबर को लेकर कहा था कि ये भरोसा करने लायक नहीं है। हालांकि नेतन्याहू ने उस दौरान इस तरह की बातों का खंडन किया था।
नोट: इस प्रकार कानून हाथ में लेने से सिर्फ आपका ही नहीं आपके परिवार का जीवन और भविष्य बर्बाद हो सकता है। अदालतों का काम इन्साफ देना है और अदालते इन्साफ देती है। भले देर से ही सही हक की लड़ाई में सच की जीत होती है। ऐसे बदले की भावना से खुद भी बचे और समाज में ऐसा कोई बदले की भावना से जल रहा है तो उसका सहयोग करे जिससे वह इस मानसिक तनाव से बहार निकल सके। आँख के बदले आँख का कानून बनाने से एक दिन पूरा मुआशरा बिन आँखों का हो जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…