तारिक खान
डेस्क: जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। सीता हरण हो चूका था। सीता को तलाशने के लिए वानर सेना ने लंका के अन्दर कदम रख दिया था। हर पात्र कैदी ही था तो वानर सेना भी कैदियों की सेना थी। इसी दरमियान वानर सेना जब सीता को तलाश रही थी तभी दो कैदी जेल से फरार हो गये। जेल प्रशासन को इसकी जानकारी तब हुई, जब हनुमान जी ने सीता को तलाश लिया, बाकी तलाश में निकले वानरों में दो वानर कम दिखाई दिए।
उन्होंने कहा, ‘पंकज हत्या का दोषी है और रामकुमार पर अपहरण और फिरौती का मामला चल रहा है। जेल में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से सीढ़ी रखी हुई थी। जेल में रामलीला चल रही थी, जिसकी वजह से पूरा स्टाफ रामलीला में व्यस्त था और कैदी भी रामलीला देख रहे थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए दोनों कैदियों ने सीढ़ी और अपने अन्य सामान का इस्तेमाल करते हुए भाग गए।’
ज़िला मैजिस्ट्रेट ने कहा है कि ‘यह निश्चित तौर पर जेल प्रशासन की लापरवाही है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही विभागीय जांच और मैजिस्ट्रियल जांच भी कराई जाएगी।’ इस मामले को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि ‘पुलिस चेकिंग कर रही है और निर्धारित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इनको खोजकर जो भी वैधानिक कार्रवाई है वो करेंगे। भागा हुआ कैदी पंकज, प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़ा हुआ है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…