निलोफर बानो
वाराणसी: नीट प्रतियोगी छात्र नितेश हत्याकांड के मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अब तक की हुई जांच रिपोर्ट को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने महज़ 18 दिनों के अन्दर ऍफ़आर लगाने पर अपनी नाराज़गी जताते हुवे जाँच रिपोर्ट तलब किया है।
याचिका में आरोप है कि मुकदमा तो हत्या के केस का दर्ज हुआ लेकिन तत्कालीन विवेचक रमाकांत दुबे ने आरोपितों से मिलकर मामले में अठारह दिन में फाइनल रिपोर्ट लगाकर अदालत में पेश कर दिया।इस मामले में मृतक के चाचा ने सीजेएम कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल किया जिसको अदालत ने स्वीकारते हुए फाइनल रिपोर्ट खारिज करते हुए अग्रिम विवेचना का आदेश दिया।
वादी मुकदमा ने तीसरी बार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दिया जिस पर न्यायालय ने पुनः फाइनल रिपोर्ट रिजेक्ट करते हुए तीसरी बार पुनः पूरी दलील न्यायालय के सामने रखा। जिस पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी के खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस कमिश्नर वाराणसी को नोटिस जारी कर दिया कि उक्त प्रकरण में अब तक हुई जांच तथा निष्पक्षता से जांच कराते हुए स्वयं हस्ताक्षर कर इसे 27 नवम्बर को माननीय न्यायालय के सामने प्रस्तुत करें। कोर्ट ने इस मुकदमे को टॉप टेन में रखा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…