आफताब फारुकी
डेस्क: ईरान पर इसराइल ने हवाई हमला किया है। ईरान के सैन्य ठिकानों जिसमे तेहरान, खुजेस्थान और इलाम प्रान्त के सैन्य ठिकाने शामिल है पर हमला किया है। इसराइल ने भी अपने हमलों को लेकर बयान दिया है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। खुद पर हुई इसराइली हमले को लेकर ईरान का कहना है कि इसराइल ने उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
इसराइली सेना का कहना है कि उसने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर ईरान पर हवाई हमले किए थे। इसराइली विमानों ने ईरान की मिसाइल बनाने वाली जगहों पर हमला किया। साथ ही सतह से हवा में वार करने वाली मिसाइलों और दूसरे ईरानी सैन्य उपकरणों को भी इन हमलों में निशाना बनाया गया।
इराक ने बंद किये अपने हवाई अड्डे
इराक़ के परिवहन मंत्री का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियानों को देखते हुए देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। इसराइल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान की पश्चिमी सीमा इराक़ से लगती है। रॉयटर्स ने इराक़ की सरकारी मीडिया एजेंसी आईएनए के हवाले से कहा है कि नई सूचना जारी होने तक क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए देश के पूरे एयर ट्रैफ़िक और सभी हवाई अड्डों की सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
एक इसराइली अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि तेहरान में स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बचे से पहले तक इसराइल का हवाई हमला जारी था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएफ़पी ने सीरिया के सरकारी मीडिया सना का हवाला देते हुए बताया है कि सीरिया की राजधानी दश्मिक के पास भी धमाकों की आवाज़ों को सुना गया है। सना के हवाले से रॉयटर्स ने कहा है कि हमलों में मध्य और दक्षिणी सीरिया में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
सऊदी अरब ने किया हमले की निंदा
सऊदी अरब ने ईरान पर किए गए इसराइली हवाई हमलों की निंदा की है। सऊदी अरब ने इसराइली हमले को ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन बताया है। सऊदी प्रेस एजेंसी के बयान के मुताबिक़, सऊदी अरब ने इसराइल और ईरान दोनों से ही संयम बरतने और तनाव को कम करने की अपील की है। इसके साथ ही सऊदी अरब ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में चल रहे सैन्य संघर्षों के गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…