मो0 कुमेल
कानपुर: एक फिल्म आई थी दृश्यम। इस फिल्म में हीरो एक युवक की हत्या करके उसके शव को पुलिस थाने के अन्दर दफना देता है। जिसके बाद कभी भी उस शव का पता नही चलता है और पुलिस हर एक हथकंडे अपनाने के बावजूद भी हत्या के इस मामले को हल करने में नाकाम रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कानपुर का। कानपुर में एक जिम ट्रेनर ने दृश्यम फिल्म देख कर एक महिला की हत्या करके उसके शव को डीएम आवास में दफना दिया।
कानपुर पुलिस ने बताया कि 32 साल की महिला एकता गुप्ता और जिम ट्रेनर विमल सोनी, दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। एकता आरोपी विमल सोनी के ही जिम में एक्सरसाइज़ करने जाती थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका तिलक हुआ, इससे एकता नाराज हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। हालांकि, जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या महिला जिम ट्रेनर से शादी करना चाहती थी। तब अधिकारी ने कहा कि शादी की बात तो फिलहाल सामने नहीं आई है।
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इसे लेकर बयान जारी किया गया है, इसमें कानपुर नगर (ईस्ट) के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने विस्तार से जानकारी दी है। ख़बर के मुताबिक कुछ महीने पहले राहुल गुप्ता नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने उनकी पत्नी एकता गुप्ता को किडनैप कर लिया है। राहुल ने बताया कि एकता 24 जून की सुबह जिम करने गई थीं। लेकिन घर नहीं लौटीं। वो ग्रीन पार्क में मौजूद जिम में एक्सरसाइज करने जाती थीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, राहुल ने आरोप लगाया कि आरोपी विमल सोनी ने प्रोटीन के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर उनकी पत्नी को दिया था। इसके बाद से आरोपी उनकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। पति ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया था कि महिला के गहने भी ग़ायब हैं। घटना के बाद से एकता का मोबाइल भी स्विच ऑफ था।
4 महीने से पुलिस आरोपी ट्रेनर की तलाश में पुणे, पंजाब और आगरा में छापेमारी कर रही थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार, 26 अक्टूबर को पुलिस को आरोपी की लोकेशन माल रोड पर मिली। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जब आरोपी से पूछताछ हुई तो पहले उसने लाश को गंगा में बहाने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उसने बताया कि लाश को डीएम आवास कैंपस के अंदर दफनाया है। ये भी बोला कि हत्या से पहले कई बार ‘दृश्यम’ मूवी देखी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…