‘बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान ने लारेंस बिश्नोई को हडकाया’ बताते हुवे वायरल वीडियो की जाने क्या है हकीकत और क्या है फ़साना

तारिक आज़मी
डेस्क: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की जाँच जारी है। इस हत्याकांड में लारेस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या लारेंस विश्नोई गैंग ने सलमान खान से उनकी नजदीकियों के वजह से करवाया है। मगर इसकी कोई अभी तक पुष्टि नही हुई है। पोलिके४ मामले में तफ्तीश कर रही है।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। सलमान ने साफ साफ शब्दों में लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा–भिड़ोगे तो मिट जाओगे।#SalmanaKhan #LawrenceBishnoi #BabaSiddiqui pic.twitter.com/IErae6DzGE
— Sudhir Yadav (@sudhiryadvv) October 15, 2024
अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा कि सलमान ने ये बातें लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कही हैं। मगर यह बात सत्यता से बहुत दूर है। दरअसल यह वीडियो 16 अप्रैल, 2020 को संसद टीवी पर अपलोड किये गए एक वीडियो का हिस्सा है। जिस वीडियो का हिस्सा काट कर उसको सलमान खान द्वारा लारेंस विश्नोई को धमकी के तौर पर दिखाया जा रहा है, वह वीडियो सलमान ने कोरोना काल में जागरूकता के लिए जारी किया था।
वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, सलमान खान लॉकडाउन गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा वे वीडियो में कोविड-19 के दौरान काम करने वाले हेल्थवर्कर्स की भी तारीफ कर रहे हैं। इसमे 1 मिनट 38 सेकेंड से वायरल वीडियो का हिस्सा देखा जा सकता है। उस वीडियो को काट कर वायरल करते हुवे लोंग इसको सलमान खान द्वारा लारेंस विश्नोई को धमकी देने के तौर पर दिखा रहे है।











