UP

लखीमपुर: अधिवक्ता ने किया पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, देखे क्या बोले भाजपा विधायक

फारुख हुसैन

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विधायक ने बताया कि अवधेश सिंह नामक शख्स ने उनके साथ मारपीट की है। अवधेश सिंह लखीमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों पुलिसकर्मियों के सामने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के ऑफिस के बाहर ये मामला हुआ है। योगेश वर्मा ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘ये शहर की ब्रांच है। इसके फाउंडर सभी व्यापारी है। हम इसके चुनाव में पर्चा लेने आए। राजीव अग्रवाल व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष हैं। वो (राजीव अग्रवाल) पर्चा लेकर बाहर आए तो अवधेश सिंह ने उन्हें मारा और पर्चा छीनकर फाड़ दिया। मुझे ये जानकारी मिली तो मैं आया। इस दौरान मुझसे भी हाथापाई की। बार संघ के अध्यक्ष होने के बाद भी अवधेश सिंह ऐसी हरकत करते हैं।’

उन्होंने सवाल किया, ‘क्या किसी का ऐसी हरकत करना उचित है। निष्पक्ष चुनाव की आशा नहीं थी, लेकिन अब प्रशासन एक्टिव हुआ। अगर पहले से प्रशासन ढीला नहीं रहता तो ऐसा नहीं होता।’ मामले को लेकर अवधेश सिंह की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मगर पूर्व अध्यक्ष अर्बन को-आपरेटिव बैंक की पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया है कि विधायक जी शराब के नशे में थे और प्रत्याशियों से अभद्रता कर रहे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts