ईदुल अमीन
डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आज एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी लारेंस विश्नोई गैंग ने लिया है। 13 अक्टूबर को बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में कथित तौर उसने बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया है। आरोप लग रहे हैं कि जेल अधिकारी ही आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने में उसकी मदद कर रही है। शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी सवाल उठाए हैं। इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक़, वीडियो में जून, 2024 का है। 19 सेकंड के इस वीडियो में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ बातचीत कर रहा है।
बताया जाता है कि 31 साल का लॉरेंस व्यक्तिगत रूप से मोबाइल फोन नहीं रखता है, बल्कि किसी अन्य कैदी या अपने किसी क़रीबी का फोन इस्तेमाल करता है। बिश्नोई पर आरोप है कि उसने दिल्ली की तिहाड़ जेल के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान की जेलों में भी मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल किया है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है। बीते महीने, कई मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर कुणाल छाबड़ा ने दावा किया था कि बिश्नोई के जेल में रहते हुए उसे जबरन वसूली के लिए कॉल आया था।
क्या लिखा है पोस्ट में जिसमे कथित रूप से बाबा खान की हत्या की ज़िम्मेदारी ली गई
जिस सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट ने लारेंस गैंग के कथित सदस्य ने इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी ली है उसमे लिखा है की ‘जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं। किया वही सत्कर्म था, जो निभाया मित्रता का धर्म था। सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे। पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया। आज जिस बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था। उसके मरने का कारण, दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…