तारिक खान
डेस्क: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया है कि महाविकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच 85-85-85 सीटों पर बात बन गई है और गुरुवार शाम या शुक्रवार तक इसकी घोषणा हो जाएगी। नाना पटोले ने कहा, ‘हमने कल 85-85 सीटों का बंटवारा किया है। आज शाम या कल तक सीटों की घोषणा हो जाएगी।’
इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र गुट) के बीच 85-85 सीटों का बंटवारा होगा। हालांकि संयज राउत ने बाद में कहा कि उम्मीदवारों के नाम में कुछ बदलाव किया जा सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ संजय राउत ने गुरुवार को इस बात का संकेत दिया कि महाविकास अघाड़ी के घटक दल कुछ सीटों को आपस में बदल सकते हैं।
वहीं महायुति के घटक दल एनसीपी (अजित गुट) ने भी बुधवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। एनसीपी (अजित गुट) ने पहली सूची में 38 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। छगन भुजबल को येवला से टिकट दिया गया था जबकि दिलीप वालसे पाटिल को आंवेगाव से टिकट दिया गया था। इस बार के चुनाव में एनसीपी (अजित गुट) पहली बार बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…