तारिक खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में शनिवार रात फे़सबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इलाके़ में तनाव फैल गया था। इस मामले में अखिल त्यागी नाम के युवक की तरफ से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद यहां मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए।
इस मामले में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद की तरफ से मुक़दमा दर्ज़ कराया गया है। कुछ देर बात ऐसी अफवाह उडी कि अभियुक्त अखिल त्यागी को छोड़ दिया गया है। इसके बाद मुज़फ़्फ़रनगर माहौल बिगड़ गया। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल में अभियुक्त की हवालात वाली फ़ोटो दिखाकर भीड़ का गुस्सा शांत किया। पूरे मामले में कुल तीन मुक़दमे दर्ज़ किए गए हैं। पहला मुक़दमा आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल ख़राब करने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ दर्ज़ हुआ है। दूसरा मुक़दमा भीड़ की ओर से किए गए पथराव के मामले में 20-25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज़ हुआ है।
वही तीसरा मुक़दमा 500 से 700 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ भीड़ एकत्र करने, अफ़वाह फैलाने और नारेबाज़ी करने के आरोप में दर्ज़ हुआ है। पुलिस ने भीड़ के ख़िलाफ़ दर्ज़ किए मुक़दमे में उपद्रव, बलवा, पत्थरबाजी और रोड जाम करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा है कि असामजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…