फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर थारू जनजाति की कर्मठ महिलाओं के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदेशवासियों की दीपावली को खास बनाएंगे। डीएम के प्रयास से जहां प्रदेशवासी थारू जनजाति के उत्पाद की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए अनमोल उत्पाद से रूबरू हो सकेंगे, वहीं दूसरी ओर थारू जनजाति की भी दीवाली खुशियों और उमंग से रौशन हो उठेगी। यह उत्पाद उनके हुनर की जादूगरी से परिचित कराने के साथ उन्हे प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक प्रयास है। रोशनी और उमंग के त्यौहार दिवाली को थारू हस्तशिल्प के शुभ-लाभ प्रोडक्ट से और ख़ास बना देंगे।
थारू महिलाओं के इस हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने के मकसद से शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीपावली के पावन पर्व पर तैयार कराए गए इस अनूठे हस्तशिल्प उत्पाद की न केवल लांचिंग की बल्कि थारू जनजाति की महिलाओं द्वारा संचालित पार्वती स्वयं सहायता समूह से उत्पादों को खरीदा और उन्हें अपने निजी खाते से रु. 27,000 का चेक भी प्रदान किया। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम संजय कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी यूके सिंह मौजूद रहे।
बताते चले कि लखीमपुर-खीरी में इण्डो नेपाल बार्डर पर दुधवा नेशनल पार्क के निकट थारू जनजाति निवासरत हैं। यह अपनी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर, अपने अद्वितीय परिधान व हस्तशिल्प कौशल की विशेषताओं से देश-विदेश में जानी पहचानी जाती हैं। जनजातीय महिलाओं के थारू परंपराओं से संबंधित हस्तशिल्प कला उद्योग को “एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)” का दर्जा प्राप्त है। योगी सरकार व जिला प्रशासन द्वारा इनका आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक उन्नयन व समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
ऑर्डर देने के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर यह हस्तशिल्प उत्पाद पार्वती प्रेरणा स्वयं सहायता समूह ग्राम घुसकिया, चंदन चौकी द्वारा तैयार किए गए हैं। अपने प्रियजनों को इस यूनिक गिफ्ट को उपहार में देने के लिए समूह सचिव शिवकुमारी मो. 8765644636 और समूह कोषाध्यक्ष : पार्वती मो. 9453959467 पर आर्डर कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…