ईदुल अमीन
डेस्क: नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में बीती रात तेल से भरा एक टैंकर फटने से 94 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब लोगों की भीड़ एक हादसे के बाद टैंकर से लीक हो रहे तेल को लूटने पहुंचे थे। यह घटना उत्तरी राज्य जिगावा के मजिया शहर की है।
उन्होंने मीडिया को बताया कि ‘हमने लोगों को वाहन के पास पेट्रोल लेने से रोकने का काफी प्रयास किया। इलाके की घेराबंदी के बावजूद हम लोगों को नहीं रोक पाए और जब लोग पेट्रोल भर रहे ते तभी आग भड़क उठी।’ उन्होंने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे यह हादसा हुआ। एडम ने बताया, ‘तेल का टैंकर कानो से आ रहा था और योब राज्य के नगुरु की ओर जा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन पर से अपना कंट्रोल खो दिया।’ इस घटना में ड्राइवर घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…