अनिल कुमार
पटना: बिहार के आरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चार साल पहले दहेज हत्या के आरोप में मृत घोषित की गई महिला जिंदा पाई गई है। इस महिला ने एक दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी और उसी के साथ रह रही थी। मामले में महिला के पहले पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर जेल भेजा गया था, जहां वे चार साल तक सजा काट चुके हैं।
इसके बाद महिला ने उसी व्यक्ति से शादी कर ली। इस बीच, महिला के पिता ने 2020 में उसकी गुमशुदगी और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। सोन नदी के किनारे एक सड़ी-गली लाश मिलने पर महिला के पिता ने उस शव को अपनी बेटी के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पहले पति और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया। अब चार साल बाद पुलिस ने महिला को मीरगंज से बरामद किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने झूठ बोलकर दूसरी महिला के शव को उसका बताया और झूठी एफआईआर दर्ज कराई। उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से आरा के एक व्यक्ति से शादी की है और उसके दो बच्चे भी हैं।
महिला ने यह भी बताया कि उसका पहला पति उसे मारता था, इसलिए उसने मायके लौटने का फैसला किया। लेकिन मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसे प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसने अपनी जान देने की कोशिश की। उस समय एक व्यक्ति ने उसकी जान बचाई और बाद में उससे मंदिर में शादी कर ली। इस मामले पर एएसपी केके सिंह ने कहा कि 2020 में दर्ज एक मामले में एक शव की पहचान गलत तरीके से की गई थी, और उस केस में ट्रायल भी हो चुका है। अब महिला के मिलने के बाद कोर्ट के आदेश के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला के पिता पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए भी उसके बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…