तारिक खान
डेस्क: ईडी के ऊपर लगने वाले आरोपों के बीच आज एक छापेमारी के दरमियान दिल्ली में ईडी टीम पर हमला हुआ है। हमले में कुल 5 ईडी के अधिकारी घायल है। प्रवर्तन निदेशालय के एडी को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है। राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी।
जानकारी के लिए बता दें कि जांच एजेंसी ईडी के जांचकर्ताओं पर आरोपियों द्वारा हमला किया गया। ईडी की टीम के जांच अधिकारियों को चोट लगी है। टीम सर्च ऑपरेशन करने गई थी। इस दौरान ईडी की टीम पर साइबर क्राइम करने वाले आरोपियों और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंची और तफ्तीश जारी है। साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में दिल्ली के एक लोकेशन पर तफ्तीश ईडी की टीम करने गई थी।
बिजवासन इलाके में ईडी की टीम के साथ हाथापाई की सूचना मिली है। एसएचओ कापसहेड़ा अपने स्टाफ के साथ बिजवासन में उस जगह पर पहुंचे। जहां पर ईडी की कार्रवाई चल रही थी। एडी सूरज यादव के नेतृत्व में ईडी की टीम ने छापा मारा था। पता चला कि सीए अशोक कुमारनाम का एक व्यक्ति इस जगह का मालिक है। ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में खेत पर छापा मारा। उनके साथ सीआरपीएफ की दो महिला अधिकारी भी थीं। उन्होंने बाद में एक पुरुष सीआरपीएफ को भी मौके पर बुलाया। अशोक कुमार के रिश्तेदार यश नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम जिला डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…