UP

मदरसा एजुकेशन एक्ट को सुप्रीम कोर्ट द्वारा संवैधानिक करार दिए जाने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज़ कसते हुवे कहा ‘ये फटकार कोई नई नहीं है. अभी तक के कार्यकाल को देखें’

आदिल अहमद

डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के यूपी बोर्ड ऑफ़ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को संवैधानिक क़रार दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ये फटकार कोई नई नहीं है। अभी तक के कार्यकाल को देखें। सरकार के सभी असंवैधानिक फैसले रद्द होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘ये फटकार कोई नई नहीं है। अभी तक के कार्यकाल को देखें तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की फटकार सबसे ज़्यादा उत्तर प्रदेश सरकार को पड़ी है। हमें पूरा भरोसा है कि सरकार ने अभी तक जितने भी असंवैधानिक फै़सले लिए हैं वो सब रद्द होने चाहिए।’

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फ़ैसले को ग़लत क़रार दिया है, जिसमें यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट को असंवैधानिक बताया गया था। फैसला सुनाते हुए चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में शिक्षा के मानदंडों को तय करने के लिए नियम बना सकती है। कोर्ट ने कहा है कि मदरसों में कुछ धार्मिक शिक्षा दी जाती है इस वजह से उन्हें रोका नहीं जा सकता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts