मो0 कुमेल
डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के उपचुनाव पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए रविवार को कहा, ‘जिस दिन चुनाव हो रहे थे उस समय बहुत सारे वीडियो, बहुत सारी जानकारी लगातार मिल रही थी जिसकी सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारी तक पहुंचा रहे थे।’
अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा, ‘अगर वोटर को रोक दिया गया है तो वोट किसने डाले? अगर उन बूथों पर समाजवादी पार्टी का वोटर नहीं पहुंचा है, हमारे प्रत्याशी के समर्थक नहीं पहुंचे हैं तो वोट किसने डाला है? ये बड़ा गंभीर विषय है और इसके साथ-साथ दो तरह की पर्ची होना, जिसमें लाल मार्क वाली और दूसरी सामान्य तरह की पर्ची होना, जिस दिन वोट पड़ रहे थे उस दिन भी हमने कहा था कि इस तरह की व्यवस्था प्रशासन ने बनाई है और जिसके कारण इस तरह का भेदभाव किया है। यहां वो साथी बैठे हैं जिनका वोट था लेकिन वोट डालने नहीं पहुंचे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…