ईदुल अमीन
डेस्क: झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत पर यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव ने इस सम्बन्ध में शासन और प्रशासन को ज़िम्मेदार बताते हुवे दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवज़ा देने की मांग की है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी चुनावी प्रचार छोड़कर, ‘सब ठीक होने के झूठे दावे’ छोड़कर स्वास्थ्य और चिकित्सा की बदहाली पर ध्यान देना चाहिए। जिन्होंने अपने बच्चे गंवाएं हैं, वो परिवारवाले ही इसका दुख-दर्द समझ सकते हैं। ये सरकारी ही नहीं, नैतिक ज़िम्मेदारी भी है। आशा है चुनावी राजनीति करने वाले पारिवारिक विपदा की इस घड़ी में इसकी सच्ची जाँच करवाएंगे।’
अखिलेश ने मांग करते हुए कहा, ‘सबसे पहले यूपी भाजपा सरकार समस्त झुलसे बच्चों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए और जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, उन समस्त शोक संतप्त परिवारों को 1-1 करोड़ संवेदना राशि दे।’ इससे पहले सामजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने अपनी पोस्ट में घटना के लिए सीधे तौर पर यूपी की बीजेपी सरकार को ज़िम्मेदार बताया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…