आदिल अहमद
डेस्क: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ग़ज़ा में सीज़फ़ायर के लिए पेश किए गए प्रस्ताव पर वीटो कर दिया है। ऐसा चौथी बार है जब अमेरिका ने इसराइल के लिए अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है। सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों में से 14 सदस्यों ने ग़ज़ा में युद्ध विराम के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।
अमेरिका के उपराजदूत रॉबर्ट वुड ने कहा कि इस प्रस्ताव के पास होने से हमास को ये ‘खतरनाक संदेश’ जाता कि अब बातचीत बहाल करने की कोई ज़रूरत नहीं है। अमेरिका के इस कदम की आलोचना भी हो रही है। सुरक्षा परिषद के ही स्थायी सदस्य फ़्रांस ने इस कदम पर खेद जताया है।
वहीं इसराइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि ‘ये रिजॉल्यूशन शांति तक पहुंचने का रास्ता नहीं है बल्कि ये और आतंक फैलाने, और परेशानियों और ख़ूनख़राबे का रोडमैप है।’ इस बीच हमास ने अमेरिका पर ग़ज़ा में इसराइल की जंग के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया है सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में पांच देश शामिल हैं। इसके अलावा इसमें अस्थायी तौर पर 10 देशों को जगह दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…