तारिक आज़मी
डेस्क: मुंबई के हाईटेक मर्डर केस बाबा सिद्दीकी हत्या कांड की जाँच में लगी पुलिस टीम और यूपी पुलिस एसटीऍफ़ को इस मामले में बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी है जब वांछित चल रहे शूटर शिव कुमार को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया गया है। अब इस घटना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर की तालाश पुलिस को है। गिरफ्तार शिव कुमार नेपाल भागने की फिराक में यूपी के बहराइच से गिरफ्तार हुआ है।
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शिव कुमार फरार हो गया था, लेकिन उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई। वह मुंबई से पुणे, फिर झांसी और लखनऊ होते हुए बहराइच पहुंचा। नेपाल भागने की उसकी योजना को पुलिस ने विफल कर दिया और उसे नानपारा, बहराइच से गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य आरोपी, जिन्होंने उसे शरण दी थी, वो भी पकड़े गए हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल, जो कनाडा में है, ने हत्या की साजिश रची थी।
इस घटना के लिए शिव कुमार को 10 लाख रुपये और हर महीने पैसे देने का वादा किया गया था। गिरफ्तार शिवकुमार और उसके भागने तथा शरण देने वाले आरोपियों को मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि मास्टरमाइंड के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर अब भी फरार हैं। बताया जाता है कि दोनों मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस तलाश कर रही है, मगर उनके सुराग अभी भी पुलिस के हत्थे नही लगे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…