आफताब फारुकी
डेस्क: बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद और वक़्फ़ संशोधन बिल के लिए बनी जेपीसी के सदस्य डॉ। मोहम्मद जावेद ने, जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी) मीटिंग पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सीधे सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस के सांसद ने कहा, ‘मोदी जी के राज में वे हर चीज़ अपने मनमानी तरीके से कर रहे हैं। मीटिंग में ऐसे-ऐसे लोगों को बुलाया जाता है जिनका वक़्फ़ से कोई ताल्लुक़ नहीं होता है।’
अपनी राय व्यक्त करते हुए वे बोले, ‘हमारा यही कहना है कि यह जल्दबाज़ी का नहीं, बल्कि एक गंभीर मामला है। यह सीधे तौर पर 20 करोड़ लोगों से जुड़ा हुआ मसला है। इसमें दूसरे धर्मों के लोगों का भी हित जुड़ा हुआ है।’ किशनगंज के सांसद ने मीटिंग पर कहा, ‘मीटिंग में जो लोग संस्था से जुड़े हुए हैं या फ़िर ज़मीनें दी हैं उनको बुलाया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को ना बुलाया जाए जो इसके हितधारक नहीं हैं। क्योंकि वे केवल सरकार की बात ही रखते हैं और इससे माहौल ख़राब होता है। दुनिया की नज़रें भी इस पर टिकी हैं। क्योंकि वे यह देखना चाह रहे हैं कि बीजेपी और मोदी सरकार में किस तरह से अल्पसंख्यकों का हक़ छीना जा रहा है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…