माही अंसारी
डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों में मतदान के दरमियान कानपुर की सीसामऊ सीट से आ रही मतदान में बाधा डालने की शिकायतों का चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुवे दो एसआई को निलम्बित कर दिया है। बताते चले कि अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर पोस्ट किया था कि मतदान करने जा रहे मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है। अखिलेश के इसी शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने दोनों एसआई को निलम्बित कर दिया है।
अखिलेश यादव के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुवे कानपुर पुलिस ने लिखा कि ‘ट्वीट का संज्ञान लिया गया है। सम्बन्धित उपनिरीक्षकगण को निलम्बित कर दिया गया है। एवं सभी को चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।’ समाजवादी पार्टी ने भी अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर युपी उपचुनाव के दरमियान लोगो को मतदान से रोके जाने की शिकायत किया था। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुवे यह कार्यवाही किया गया है।
वही मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करे। सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करे। इसके साथ ही की गई कार्यवाही को सोशल मीडिया के ज़रिये भी शिकायतकर्ता को टैग कर सूचित करे।’
आयोग ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त न किया जाए। शिकायत मिलने पर फ़ौरन जांच पड़ताल होगी। कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बताते चले कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे वायरल हो रहे है जिसमे पुलिस द्वारा आईडी की जाँच किया जा रहा है। इसको लेकर सपा प्रत्याशी ने कुन्दरकी में जमकर हंगामा भी किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…