Politics

कांग्रेस ने पत्र लिख चुनाव आयोग से किया शिकायत कि झारखण्ड के गोड्डा में राहुल गाँधी का हेलीकाप्टर रोका गया

ईदुल अमीन

डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को झारखंड के गोड्डा मेंएक चुनावी सभा के बाद दो घंटे तक प्रदूषण के कारण रोका गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस के महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी भेजी है। जयराम रमेश ने इस मामले में चुनाव आयोग से तत्काल दखल देने की मांग की है।

उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रोके जाने के कारण कांग्रेस नेता के पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में देरी हो गई। कुछ कार्यक्रम रद्द भी हो गए। अगर ऐसी स्थिति रही तो सत्ता और उसके नेता ऐसे प्रोटोकॉल का फायदा उठाते रहेंगे और विपक्षी नेताओं के चुनाव प्रचार को सीमित किया जा सकता हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हो चुका है। 20 नवंबर को 38 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होगा। 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts