ए0 जावेद
वाराणसी: सनातन धर्म की सांस्कृतिक आभा को भव्य रूप में प्रदर्शित करते हुए योगी सरकार इस वर्ष काशी की देव दीपावली को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रही है। अयोध्या के दीपोत्सव के बाद देव दीपावली को भी अब वैश्विक स्तर पर सनातन धर्म की परंपराओं का संदेश देने का माध्यम बनाया जा रहा है, जहां ऐतिहासिक परंपरा और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा। देव दीपावली पर काशी के ऐतिहासिक घाटों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए शिव महिमा और मां गंगा के अवतरण की गाथा प्रस्तुत की जाएगी, जिससे वाराणसी का आकर्षण और अधिक बढ़ेगा।
काशी की देव दीपावली में इस बार करीब 12 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जिससे गंगा के पक्के घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और सरोवरों तक रोशनी की अद्भुत छटा बिखरेगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर विशेष ग्रीन आतिशबाजी शो का आयोजन होगा, जो न केवल पर्यावरण-संवेदनशील होगा बल्कि रंग-बिरंगी रोशनी से काशी का आकाश भी सराबोर करेगा।
देव दीपावली को प्रांतीय मेले के रूप में स्थान देकर योगी सरकार ने इसकी भव्यता को और बढ़ाया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस अनोखे आयोजन में प्राचीन संस्कृति के साथ ही आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। देव दीपावली पर इस बार संस्कृति और तकनीक के मेल से सजाया गया यह आयोजन वाराणसी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने का प्रयास है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…