मो0 कुमेल
डेस्क: दिवाली की रात पटाखों की शोर में दिल्ली दहल उठी। दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में दिवाली की रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में टारगेट करके तीन लोगों को गोलियां मारी गईं। इनमें से दो की मौत हो गई और तीसरा शख्स बुरी तरह घायल है। ये तीनों रिश्ते में बाप-बेटे और भतीजे हैं। क़त्ल कर भाग रहे बदमाशो का पीछा कर पकड़ने दौड़े भतीजे को भी बदमाशो ने गोली मार कर घायल कर दिया है।
चश्मदीदों ने बताया कि कैसे पटाखों के शोर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी। 40 साल के आकाश और 16 साल के ऋषभ शर्मा की मौत हो गई। जबकि 10 साल के कृष शर्मा गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, फर्श बाजार इलाके में रात को पांच राउंड गोलियां चली थी। हमलावरों ने बाप-बेटे और भतीजे को टारगेट करके गोलियां मारी। इसमें पिता आकाश और बेटे ऋषभ की मौत हो गई, जबकि भतीजा कृष घायल हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से जानकारी हासिल की जा रही है। अभी तक हमलावरों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…