आफताब फारुकी
डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने राज्य की जनता से कई बड़े चुनावी वादे भी किये। अपने वादों में अमित शाह ने कहा, ‘झारखंड में यूसीसी आएगा और ज़रूर आएगा। लेकिन इससे आदिवासी समुदाय को बाहर रखा जाएगा।’
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘घुसपैठियों को आपने (हेमंत सोरेन) पनाह दी है। घुसपैठियों में आपको अपना वोट बैंक दिखाई देता है। इस राज्य में घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों की संख्या घट रही है, डेमोग्राफी बदल रही है और हेमंत सोरेन की सरकार अपनी धुन में मस्त है।’
गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा सरकार आएगी, तो घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालेगी। हम रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण करेंगे।’ अमित शाह ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा, ‘झारखंड में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों में 29 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है और बलात्कार के मामलों में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही है।’
बीजेपी घोषणा पत्र की बड़ी बातें
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…