माही अंसारी
डेस्क: भारत के जाने-माने उद्योगपति गौतम अदानी और उनके कुछ सहकर्मियों के ख़िलाफ़ अमेरिका में धोखाधड़ी का आरोप तय होने के बाद से विपक्ष मोदी सरकार को निशाने पर ले रहा है। अब यह लड़ाई संसद तक पहुँच गई है। संसद की कार्यवाही पिछले दो दिनों से बाधित हो रही है क्योंकि विपक्ष अदानी पर बहस की मांग कर रहा है और सरकार तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि ‘छोटे-छोटे आरोपों में सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार किया जा रहा है और महाशय पर अमेरिका में हज़ारों करोड़ के आरोप लगाए गए, उन्हें जेल में होना चाहिए और सरकार उनको बचा रही है….’ राहुल गांधी लंबे समय से गौतम अदानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी कथित क़रीबी पर सवाल उठाते रहे हैं।
हालाँकि, अदानी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा है कि वे क़ानूनी विकल्प तलाशेंगे। वही अडानी ग्रुप को कारोबार में भी लम्बा झटका लगा है जब कीनिया ने अपने समझौते रद्द कर दिया। वही दूसरी तरफ श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अडानी ग्रुप के समझौते की समीक्षा कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…