आफताब फारुकी
डेस्क: हिजबुल्लाह की इसराइल से चल रही जंग में युद्ध विराम का समझौता हो गया है। मंगलवार को हिज़्बुल्लाह और इसराइल के बीच युद्धविराम के कुछ घंटे पहले तक हिज़्बुल्लाह की ओर से इसराइल पर राकेटों की बारिश कर दिया गया था। हिज़्बुल्लाह ने कहा कि ‘मंगलवार की रात उसने तेल अवीव के कुछ संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।’
इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौता लागू होने के बाद लोग अपने घर लौटने लगे हैं। इस समझौते की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की जो बुधवार से लागू हो गई है। लेकिन इसराइली सेना ने कुछ इलाक़ों में अपने नागरिकों की वापसी के लिए हरी झंडी नहीं दी है। दक्षिणी लेबनान की ओर जाने वाले हाईवे पर लोगों में उत्साह देखा जा सकता है। सबसे अधिक लेबनान और इसराइल की सीमा पर स्थित दक्षिणी लेबनान के कस्बे और गांव हैं, जहाँ से बड़ी तादाद में लोगों ने पलायन किया था।
उधर सीमा पर उत्तरी इसराइल में महीनों से यहूदी बस्तियां ख़ाली पड़ी हैं और इस समझौते से कुछ लोग नाराज़ भी हैं। हालांकि दोनों तरफ़ के विस्थापित नागरिकों की घर वापसी के लिए दोनों पक्ष एक क़दम आगे बढ़ चुके हैं। माना जा रहा है कि हिज़्बुल्लाह इसे अपनी जीत के रूप में पेश करेगा लेकिन विरोधी उसकी कमज़ोर स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। घर वापस आए कुछ लोगों को घर मलबे में तब्दील मिले। हालांकि वापसी की खुशी कई लोगों के चेहरे पर देखी जा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…