आदिल अहमद
डेस्क: बीती रात इसराइली क्लब मकाबी तेल अवीव यूरोपीयन लीग मैच के लिए नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में था। यह मैच इसराइल 5-0 से हार गया। इस दरमियान मैच के दौरान इसराइली टीम के प्रशंसकों पर कई हमले होने की ख़बर है। इसके बाद एस्म्सटर्डम में पूरी रात हिंसा की ख़बरें आती रहीं। साथ ही अलग अलग जगहों पर इसराइली समर्थको पर हमले हुवे है। डच पुलिस ने इस हिंसा में 5 लोंगो को गिरफ्तार करने की पुष्टि किया है।
डच आधिकारियों का कहना है कि नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में इसराइली फ़ुटबॉल प्रशंसकों पर कई हमले हुए हैं, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। इसराइल की फ़ुटबाल क्लब ने ने अपने प्रंशसकों को इसराइली सरकार की सलाह का पालन करने के लिए कहा हैं, जिसमें होटल के कमरों में रहना, इसराइली/यहूदी प्रतीकों को पहनने से बचना और किसी भी खतरे और हमले को लेकर पुलिस को सूचित करना शामिल है। फ़ैन्स को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द इसराइल वापस जाने की फ़्लाइट लें।
हमले के बाद अल अल एयरलाइंस फ्री में उड़ानें उपलब्ध करवा रही है। इस बीच यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस हिंसा पर कहा है कि एम्स्टर्डम में हुए घिनौने हमलों से वह काफी निराश हैं। उन्होंने इसराइली फ़ुटबॉल प्रशंसकों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इसको लेकर नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बात भी की है।
इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इन हमलों को ‘यूरोप और दुनिया के लिए खतरे की घंटी’ कहा है। उन्होंने यह भी कहा है, ‘स्वतंत्रता प्रेमी और लोकतांत्रिक देश नफरत को सड़कों पर खुलेआम घूमने की इजाजत नहीं दे सकता है। जैसा कि इतिहास ने हमें दिखाया है। जो उत्पीड़न और हिंसा यहूदियों के ख़िलाफ़ शुरू होती है वह यहूदियों के साथ कभी ख़त्म नहीं होती है।’
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ़ ने इसराइली पर हुए ‘यहूदी विरोधी हमलों’ की निंदा की और कहा कि शहर अब “शांत” है। इन हमलों को लेकर सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें एक वीडियो में एक व्यक्ति को जमीन पर पीटते हुए दिखाया गया था, जबकि दूसरे वीडियो में किसी को कुचलते हुए दिखाया गया था। इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस हमले की शुरू में कहा था कि वह एम्स्टर्डम में दो ‘बचाव विमान’ भेज रहे हैं। लेकिन यह योजना बाद में रद्द कर दी गई और अब इसराइली नागरिक को सिविल एयरलाइंस के विमानों से घर लाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…