मो0 कुमेल
कानपुर: लगभग 6 माह पूर्व कानपुर में हुवे दिनेश अवस्थी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। मृतक दिनेश अवस्थी की पत्नी ने अपने देवर मनोज अवस्थी के इश्क में दीवानी होकर अपने देवर के साथ मिल कर अपने ही हाथो अपना सुहाग उजाड़ लिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों देवर भाभी कानपुर से भाग कर बागेश्वर धाम गए। पिछले दिनों मृतक की पत्नी ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया तब पुलिस को उसका लोकेशन मिला और बागेश्वर धाम से देवर भाभी से आशिक माशूक बने दोनों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया।
हत्या के बाद पूनम और मनोज गांव छोड़कर भाग गए थे। इस बीच पूनम ने बागेश्वर धाम से अपने किसी रिश्तेदार को फोन किया, जिससे पुलिस ने उनका लोकेशन ट्रेस किया और पता चला कि वे दोनों मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में छिपे हुए हैं। पुलिस ने वहां जाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मनोज ने कहा कि ‘पूनम ने किसी को नहीं मारा, मैं ही दोषी हूं। वह मेरी भाभी हैं। पहले उन्होंने मुझे बांका मारा, फिर हम बागेश्वर धाम भाग गए थे। भाभी को भूत-प्रेत बाधा है, इसलिए उन्हें वहां ले गए थे।’
हालांकि, पूनम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि उसके अपने देवर मनोज के साथ संबंध थे और जब पति ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में जब शव मिला, तो पकड़े जाने के डर से वे दोनों बागेश्वर धाम भाग गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…