फारुख हुसैन
डेस्क: रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के उत्तरी हिस्से बायब्लोस के पास अलमत में किए गए इसराइली हमले में सात बच्चों सहित कम से कम 23 लोग मारे गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसराइली हमले को लेकर मृत लोगों के संख्या की जानकारी दी है। उत्तरी लेबनान और ग़ज़ा क्षेत्र के बचावकर्मियों और अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में हुए ताज़ा इसराइली हमलों में अभी तक मरने वालों की संख्या दर्ज़नों में हो सकती है।
आईडीएफ़ के मुताबिक़, ‘आम लोगों को होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए, जिसमें हवाई निगरानी और सटीक ख़ुफ़िया जानकारी का इस्तेमाल शामिल है।’ आईडीएफ ने कहा हमने, ‘जबालिया में एक जगह पर हमला किया, जहां आतंकवादी सक्रिय थे। हमले में आम लोगों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए गए थे।’ इसराइली हमले पर लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बचावकर्मी अलमत में हमले के बाद भी मलबे की तलाश कर रहे थे।
पिछले कुछ समय में इसराइल ने ईरान समर्थित लेबनानी सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ अपने अभियान को तेज़ कर दिया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि शनिवार को हुए इसराइली हमलों में 53 लोग मारे गए, जिनमें दक्षिण में 28 और बालबेक में 17 लोगों की मौत शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…