मोनू अंसारी
डेस्क: हमास इसराइल जंग के 400 दिन पुरे हो चुके है। हमास से अभी तक बंधको को रिहा करवाने में नेतान्याहू की सरकार कामयाब नही रही है। वही दूसरी तरफ बंधको को रिहा करवाने के लिए मध्यथता कर रहे क़तर के इस समझौते के प्रयास से हट जाने के बाद इसराइली बंधको के परिजनों में घोर निराशा दिखाई दे रही है।
इस दरमियान तेल अवीव से रिपोर्ट कर रहे इसराइल के अख़बार हारेट्ज़ ने बताया है कि इसराइल की राजधानी तेल अवीव में प्रदर्शन कर रहे लोगो ने सवाल उठाया है कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद भी अभी तक उनके परिजन जो बंधक है के सम्बन्ध में कोई जानकारी आईडीऍफ़ नही हासिल कर पाया है। अब जब क़तर ने भी मध्यथता से इंकार कर दिया है तो फिर उनके परिजनों की कैसे और कब तक वापसी होगी।
बताते चले कि आईडीऍफ़ के आकड़ो को आधार माने तो अभी भी हमास के कब्ज़े में 150 से अधिक इसराइल के नागरिक बंधक है। इसराइल का कहना है कि बंधको को हमास ने किसी सुरंग में रखा हुआ है। वही जहा एक तरफ गज़ा पर इसराइल लगातार हवाई हमले कर रहा है, दूसरी तरफ अभी तक उसके पास बंधको के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…