संजय ठाकुर
डेस्क: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान कनाडा के उप विदेश मंत्री के भारतीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों पर बात की। इस दरमियान उन्होंने बताया है कि विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कनाडा उच्चायोग के प्रतिनिधि को समन किया गया है।
कहा कि ‘नोट में यह स्पष्ट किया गया कि भारत सरकार ने कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा समिति के सामने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ लगाए गए बेमतलब और निराधार टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह पहले ही साफ हो चुका है कि कनाडा के अधिकारियों ने जानबूझकर भारत की छवि को ख़राब करने और दूसरे देशों को प्रभावित करने की एक रणनीति के तहत अंतरराष्ट्रीय मीडिया में निराधार आरोप लीक किए थे।’
उन्होंने कहा कि ‘यह केवल उस दृष्टिकोण की पुष्टि करता है जो भारत सरकार वर्तमान कनाडाई सरकार के राजनीतिक एजेंडे और व्यवहार के बारे में लंबे समय से रखती आ रही है। ऐसे ग़ैर-ज़िम्मेदाराना क़दम द्विपक्षीय रिश्तों पर गंभीर असर डालेंगे।’
बताते चले कि मंगलवार को कनाडा में नागरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की सुनवाई चल रही थी। इस सुनवाई में कनाडा के उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन ने माना था कि उन्होंने अमेरिकी अख़बार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ को भारत के गृह मंत्री अमित शाह का नाम लीक किया था। डेविड मॉरिसन ने देश की नागरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी को बताया था कि भारत सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कनाडाई नागरिकों को धमकी देने या उनकी हत्या के अभियान को मंज़ूरी दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…