माही अंसारी
डेस्क: वायनाड लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने सांसदीय क्षेत्र में पहली जनसभा की है। शनिवार को प्रियंका गांधी ने केरल के निलांबुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
वायनाड के पूर्व सांसद और लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं मुंडक्कई और चूरलमाला भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार पर त्रासदी के पीड़ितों की मदद के लिए दबाव बनाएंगे।’ राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी और गौतम अदानी का ज़िक्र भी किया।
उन्होंने कहा, ‘लोकसभा में, हम एक राजनीतिक विचारधारा से लड़ रहे हैं। हम भावनाओं, संवेदनाओं, स्नेह और प्रेम की बात करते हैं, जबकि वे घृणा, क्रोध, विभाजन और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। हम लोगों की बात सुनने और विनम्रता के महत्व पर जोर देते हैं, जबकि वे अहंकारी व्यवहार करते हैं।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘संविधान में कहा गया है कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। हालांकि, पीएम मोदी कहते हैं कि अडानी के साथ हर दूसरे भारतीय से अलग व्यवहार किया जाएगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…